कोटकासिम: कोटकासिम में 51 फीट के रावण के पुतले का दहन, अधर्म के दस मुख और बीस भुजाएं जलकर हुईं राख
Kotkasim, Alwar | Oct 20, 2026 कोटकासिम में मंगलवार को असत्य पर विजय के प्रतीक विजयदशमी पर कस्बे में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। अध्यक्ष नरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में आयोजित 138वीं रामलीला में रावण के वध का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान मंगलवार दोपहर 4:00 बजे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भगवान श्री राम लक्ष्मण और हनुमान जी का तिलक कर पूजा अर्चना की। बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही।