भादसों स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम
भादसों। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भादसों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी इंद्री के चेयरमैन चौधरी महेंद्र सिंह पंजोखरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से हरियाणा में शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की जनसेवा के समर्पण का संदेश देता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का अवसर बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल वंदना रानी सहित शिक्षक जागीर, राजेश कुमार, कमल, नीलम, डॉ. मीनाक्षी, रीना, गीता, सुमन तथा नरेश कुमार सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
#HVN24
Thanesar, Kurukshetra | Sep 18, 2026