ब्रह्मपुर: मोतीपुर गांव के बधार में लगी भीषण आग, किसानों की सात बीघे फसल जलकर राख
मोतीपुर गांव के बधार में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अज्ञात कारणों से खेतों में भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। घटना में मंजी यादव, ब्रह्मा यादव और सुखारी यादव सहित आधा दर्जन किसानों की करीब सात बीघे में लगी तैयार फसल जलकर राख हो गई।