शाजापुर: अनंत चतुर्दशी पर जादमी के पास लखुंदर नदी पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नगर पालिका प्रशासन जुटा तैयारी में
हर साल की तरह इस बार भी अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा जादमी लखुंदर नदी की जगह को निर्धारित किया है नगर पालिका प्रशासन गणेश प्रतिभाओं के विसर्जन के लिए यहां व्यवस्थाएं जुटाने में लगा हुआ है। यातायात ,सुरक्षा, प्रकाश और बचाव दल की नियुक्ति सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं यहां की जा रही हैं।