राघोगढ़: जामनेर पुलिस ने आबकारी एक्ट में फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर राजस्थान में चोरी के तीन वारंट हैं
Raghogarh, Guna | Apr 20, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट में 2019 से फरार आरोपी मुकेश भील ग्राम बेरखेड़ी थाना जामनेर जिला गुना को पकड़ा है। आरोपी का न्यायालय कार्यवाही से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी थे। 20 अप्रैल को थाना प्रभारी मनोज मेहरा ने कहा, आरोपी पर राजस्थान में चोरी प्रकरणों में जारी तीन स्थाई वारंटो में राजस्थान पुलिस को भी तलाश थी।