फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड के पास जलनिगम के द्वारा जिले में सीवर लाइन लाद रहे कर्मियों पर फायरिंग कर दौड़ा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया को सुर्खियां बन गया। बताया जा रहा है कि सड़क में खुदाई के दौरान जगह जगह पर गड्ढे से परेशान होकर मजदूरों से गाली गलौज करते हुए असलहा लेकर दौड़ा लिया और फायरिंग कर दहशत फैला दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है फायरिंग करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। वहीं कार्य कर रहे मजूदर की माने तो वह लोग लाइन डालने का कार्य कर रहे थे तभी एक व्यक्ति गाली गलौज कर फायरिंग कर दिया।
बाईट - मजदूर