मोहर्रम पर्व को लेकर परवलपुर में निकला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर परवलपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शांति-सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम 5:50 पर फ्लैग मार्च निकाला गया।थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च परवलपुर बाजार और चौसंडा गांव होते हुए निकाला गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षाबल के जवान मौजूद