चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से फसलों को संभावित नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में कृषि विभाग के मैदानी अमले तथा संबंधित फसल बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें गांव-गांव पहुंचकर खेतों का निरीक्षण कर रही हैं और प्रभावित फसलों की स्थिति का सर्वेक्षण एवं नुकसान का आकलन कर रही हैं।
सर्वेक्षण के दौरान फसलों की वास्तविक स्थिति, नुकसान की प्रकृति एवं प्रभावित रकबे से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सर्वेक्षण के आधार पर पात्र किसानों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप फसल क्षतिपूर्ति एवं बीमा दावा संबंधी लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
#dhamtari #FasalBimaYojana #PMFBY
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
Dhamtari, Chhattisgarh | Oct 31, 2026