कनाड़िया: कनाडिया थाने के पुलिसकर्मी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी के तार गुजरात से जुड़े
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है, जहां प्रधान आरक्षक किशोर सावलिया को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बातचीत के दौरान गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया गया, उसके तार गुजरात से जुड़े हुए हैं। खास बात यह है कि आरोपी और पुलिसकर्मी के बीच किसी तरह का पुराना परिचय या विवाद भी