गुना नगर: बजरंगगढ़ के महाभारत कालीन बीस भुजा माता मंदिर में चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल, सवर्ण आर्मी ने एसपी को दिया ज्ञापन
गुना के बजरंगगढ़ में महाभारत कालीन बीस भुजा माता मंदिर पर 7 मई 2026 की रात चोरों ने दान पेटी मंदिर के ताले तोड़े गर्भ ग्रह के भारी दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर चोरी की, सीसीटीवी का DVR ले गए। 9 मई को सवर्ण आर्मी ने एसपी को ज्ञापन देकर चोरों पर कड़ी कार्यवाही और सुरक्षा बढ़ाने के साथ सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने की मांग की। पूर्व की चोरियों का भी जिक्र किया गया।