कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी में आयोजित हुआ समारोह, पंचायत सचिव को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में रविवार को दोपहर 03 बजे एक भावुक और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कामठी से सेवानिवृत्त हुए पंचायत सचिव हेमराज चौधरी को उनके 40 वर्षों के लंबे सेवाकाल के उपरांत विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी ने की। विदाई समारोह का आयोजन पंचायत सचिव संगठन और ग्राम पंचाय