गुरुआ: नउआखाप गांव में भीषण आग, साढ़े आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, बिजली शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
Gurua, Gaya | Apr 22, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के नउआखाप गांव स्थित इमअलियास्थान के पास मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में लगभग साढ़े आठ बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस अगलगी की घटना में किसानों को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।