चौरीचौरा: अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन
बार एसोसिएशन चौरीचौरा की मंगलवार को साधारण सभा की आवश्यक बैठक अजीत कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्व सम्मत से प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रदेश सरकार निबंधन कार्यालय में ई-रजिस्ट्री (निजिकरण) को लागू करने की कार्रवाई की घोर निन्दा प्रस्ताव पारित किया।काला कानून वापस लेने लेने के लिए बार एसोसिएशन चौरीचौरा न्यायिक बहिष्कार किया।