जिला मुख्यालय स्थित संत अवध डिग्री कॉलेज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, मधेपुरा इकाई की ओर से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार और युवाओं के प्रति उनके संदेशों पर केंद्रित परिचर्चा का आयोजन किया गया।