पाटन: ग्राम नूनसर के पास ट्रक से टकराई बस, एक बालिका घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे ग्राम नूनसर के पास एक बस ट्रक के अचानक ब्रेक लगने से उससे जा टकराई जिससे एक बालिका भी घायल हो गई थी मामले की सूचना मिलने पर नूनसर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि ठाकुर बस जबलपुर की ओर जा रही थी इसी दौरान यह घटना घटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।