जमुई: अमरथ दरगाह पर 22 फरवरी को सजेगा उर्स मेला, कव्वाली में आएंगे अशोक जख्मी
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 जमुई जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अमरथ स्थित दरगाह पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 फरवरी को उर्स मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। उर्स मेला को लेकर आयोजन समिति की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को 10 बजे आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।