जमुई: उलाई नदी के इमली गाछ घाट से दिनदहाड़े अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन की शख्ती बेअसर
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 जमुई जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध बालू खनन और ढुलाई थमने का नाम नहीं ले रही है। उलाई नदी के इमली गाछ घाट से दिनदहाड़े चार पांच ट्रैक्टरों में बालू लदे होने का वीडियो सामने आया है। जो मंगलवार 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल में तस्कर बालू को मिट्टी से ढककर ले जाते दिखे। यह घाट गिद्धौर थाना से मात्र 500 मीटर दूर है।