जमुई: अलीगंज बाजार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से रोहित विश्वकर्मा तो दूसरे पक्ष से प्रिंस कुमार घायल हो गया। परिजन द्वारा फौरन दोनों युवकों को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र से मंगलवार की देर रात 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रोहित विश्वकर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।