जमुई: पतसंडा में सरकारी चापाकल को कब्जा कर लगाया मोटर, शिकायत के बाद PHED विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 जमुई जिले के गिद्धौऱ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर तीन में पीएचईडी विभाग द्वारा लगाए गए चापाकल को कब्जा कर उसमें मोटर लगाने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे ग्रामीणों के बीच पीने के पानी के लिए संकट पैदा हो गई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए शिकायत की है। चापाकल में मोटर लगाते हुए तस्वीर मंगलवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है।