मदनपुर: मदनपुर कस्तूरवा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ रही छात्रा की मौत के बाद तोड़फोड़ मामले में 2 लोगों को भेजा गया जेल
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तोड़फोड़ के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल गिरफ्तार अपराधी उमाकांत वर्मा बंगले गांव निवासी है वही रोहित राज आंजन चक पर गांव निवासी है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने चार बजे जनकारी उक्त लोग सड़क जाम कर नारेबाजी कर रहे थे।