कहरा: बसनही थाना के अगमा गांव में रास्ता घेरने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Jul 17, 2024 बसनही थाना के अगमा गांव वार्ड 6 में जबरन रास्ता घेरने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई है। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम राजू कुमार श्रीवास्तव बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने गौतम प्रसाद श्रीवास्तव और अजय प्रसाद श्रीवास्तव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।