मोहनपुर: जसीडीह आरपीएफ टीम ने दो नंबर प्लेटफार्म से 2.95 केजी चांदी के जेवरात व नगद राशि के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
जसीडीह आरपीएफ टीम ने दो नंबर प्लेटफार्म से 2.95 किलोग्राम चांदी के जेवरात व नगद राशि के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर राजकीय रेल पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ टीम को सूचना मिली कि हावड़ा अमृतसर मेल एक्सप्रेस में कारोबारी सोने व चांदी का जेवरात के साथ आ रहा है सूचना के आधार पर टीम ने प्लेटफार्म पर जांच पड़ताल शुरू किया।