बिहिया: बिहिया में बाढ़, सूखा और हीटवेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारी की समीक्षा के लिए हुई बैठक
Behea, Bhojpur | May 23, 2026 मानसून और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने संभावित बाढ़, सुखाड़ और हीटवेव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को बिहिया प्रखंड के पुस्तकालय भवन में बाढ़, सुखाड़, हीटवेव एवं सहयोग पोर्टल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा कमर आलम ने अंचल स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को