दाउदनगर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय दाउदनगर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जा रही है, अब नहीं होगी दिक्कत: बीडीओ ने दी जानकारी
प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर दाउदनगर में प्रशासनिक स्तर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू कर दिया गया है। यहां लगे अधिकांश से चापाकल जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं।बीडीओ मो जफर इमाम ने रविवार को 12:00 बजे बताया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्था कराने का निर्देश पीएचईडी के कनीय अभियंता को दे दिया गया है।