पीलीबंगा: लोंग वाला गांव में दो पक्षों के बीच खूनी टकराव, जमकर लाठी-भाटा और पथराव हुआ
पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के गोलूवाला थाना क्षेत्र के गांव लोंग वाला में दो पक्षों के बीच शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया की जमकर लाठी-भाटा और पथराव हुआ। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घर में घुसने की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा स्थिति को नियंत्रित किया।