सागर नगर: स्वीडिश मिशन स्कूल में 7 अप्रैल से पुस्तक मेला, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, जूते उचित मूल्य पर उपलब्ध
कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार नवीन शैक्षणिक सत्र 2025 के प्रारंभ में क्रय किए जाने वाली पुस्तकें, स्टेशनरी, यूनिफार्म, शूज इत्यादि उचित मूल्य पर सुलभ कराए जाने पुनः तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन 7 अप्रैल से प्रति दिवस सायं 4 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक स्वीडिश मिशन उमावि सागर प्रांगण में किया जा रहा है। जानकारी जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी की।