सागर नगर: मारुति भवन में श्री राम जन्मोत्सव की धूम, दूध, दही और नदियों के जल से अभिषेक
शहर के चमेली चौक स्थित मारुति भवन में भगवान श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार सुबह भगवान का दूध दही विभिन्न नदियों के जल से अभिषेक, पूजन हुआ। भगवान को नए वस्त्र चांदी सोने के आभूषणो से श्रृंगार हुआ, दोपहर 12:00 बजे महाआरती एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पण कर प्रभु की स्तुति गाकर सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया।