सागर नगर: बड़ा बाजार के रामबाग मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, 101 दीपों से की गई भगवान की महाआरती
बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के मौके पर पूरे मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। भगवान का नई पोशाक से विशेष सिंगार किया गया। रविवार दोपहर 12:00 भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।101 दीपों से भगवान की महा आरती की गई आरती के बाद फल हलवा और मिष्ठान की प्रसादी का वितरण किया गया। रात 8 बजे बधाई उत्सव का आयोजन होगा।