सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवक की अज्ञात कारणों से मौत
मकरोनिया थाना क्षेत्र में आने वाली रजाखेड़ी में एक युवक अचानक बेहोश हो गया। जिसे तुरंत अचेत अवस्था में बीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन कृष्णकांत पिता आनंद पांडे 25 वर्ष रजाखेड़ी गया था। वहां अचानक उस वह बेहोश हो गया। जिसके साथ वाले तुरंत बीएमसी ले गए ।