राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार की दोपहर 12 बजे के लगभग जिले के कालीपीठ, चाठा एवं बेलास उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन व्यवस्था का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल