बालोद: डीएमएफ फंड के बेहतर उपयोग पर जोर, हर गांव के लिए बनाया जाएगा विलेज एक्शन प्लान
Balod, Balod | Apr 18, 2026 मुख्य सचिव विकासशील ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित गांवों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जाए और उसे ग्राम सभा से अनुमोदित कराया जाए। यह निर्देश वर्चुअल बैठक के दौरान दिए गए, जिसमें प्रस्तावित कार्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा भी की गई।