चूरू: अग्रसेन नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Churu, Churu | Jun 27, 2026 चूरू के अग्रसेन नगर में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले उड़े। कमल कुमार महर्षि परिवार सहित 22 जून को जयपुर में गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए थे। शनिवार को पड़ोसी ने ताले टूटे होने की सूचना दी। जांच में अलमारी से सोने की चेन, दो नथ, तीन जोड़ी टॉप्स, मंगलसूत्र, चोरी हो गए।