इटकी: लोअर बाजार थाने में हुई शांति समिति की बैठक
Itki, Ranchi | Mar 20, 2024 रमजान व होली के शुभ अवसर पर शांति समिति की बैठक लोअर बाजार थाना में थाना इंचार्ज दयानंद कुमार की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से आपसी एकता, शांति भाईचारे के साथ होली व रमजान शरीफ का पवित्र महीना मनाने का निर्णय लिया गया है। थाना इंचार्ज ने कहा कि जहां-जहां होलिका दहन या मस्जिदों में नमाज होता है, वहां पुलिस प्रशासन की चौकसी रहेगी।