इटकी: ठाकुरगांव में बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
Itki, Ranchi | Mar 17, 2024 ठाकुरगांव में शनिवार को ग्रामीणों ने बाइक चोर को बाइक के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला के केरेडारी निवासी मुकेश कुमार की बाइक केरेडारी से चोरी हुई थी। पीड़ित मुकेश को पता चला कि बाइक चोर बाइक को लेकर ठाकुरगांव की ओर भागा। पीड़ित ने इसकी सूचना अपने ससुर सिकंदर साहु को दी। ठाकुरगांव में ग्रामीणों के साथ चोर पकड़ा गया।