हल्की बारिश में कीचड़ में तब्दील हुई सिमरा-मोहनपुर सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
गोड्डा: ईसीएल राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र के सिमरा-मोहनपुर सड़क की स्थिति हल्की बारिश के बाद ही बदहाल हो गई है। बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह कीचड़ फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। वहीं, बड़ी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क पर कीचड़ और अधिक फैल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण कई बार राहगीर और वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ईसीएल प्रबंधन से सड़क की स्थिति में सुधार कराने तथा बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
#Lalmatia #mahagama #गोड्डा Coal India Limited
Boarijor, Godda | Aug 25, 2026