भरथना: निवाड़ी कलां फीडर पर बिजली कटौती के विरोध में किया गया धरना
बकेवर क्षेत्र के निवाड़ी कलां विद्युत फीडर से जुड़े क्षेत्र में अघोषित और बार-बार बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीओ अनूप यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति और फाल्ट की समस्या दूर कराने की मांग की।धरने में भरथना विधानसभा की पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया मौजूद रहे।