बिजनौर: बिजनौर के मोहल्ला बुखारा में चाकू से हमला करने वाली युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 23, 2025 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर के मोहल्ला बुखारा में मंगलवार को एक मानसिक रूप से पीड़ित युवती ने दीन तालीम हासिल करने गई युवति पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आज बुधवार को समय करीब 5:00 बजे हमला करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।