बिजनौर: बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र के गांव में घरेलू सिलेंडर में आग लगने से 2 वर्षीय बालक झुलसा
Bijnor, Bijnor | Apr 23, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब 2:00 बजे रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव वासी में रसोई में खेल रहा एक दो वर्षीय बालक घरेलू सिलेंडर में आग लगने से झुलस गया। रसोई में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने झूलसे बालक को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बालक जसप्रीत को बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।