पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के चूरगुई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय विवाहित महिला बिरंची बोदरा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। हादसे के समय बिरंची बोदरा अपने पति नरेश सामड के साथ गांव के दूसरे घर का काम देखकर वापस लौट रही थी।