बरहट: बरहट थाना क्षेत्र से हत्या के प्रयास मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Barhat, Jamui | Jul 28, 2026 बरहट थाना कांड संख्या 66/26 में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। थाना की पुलिस द्वारा मंगलवार को 4 बजे बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।