दमयंती नगर: नरसिंहगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत चार घायल; डायल-112 ने कराया अस्पताल में भर्ती
दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में दंपती समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 की एफआरवी-05 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों में प्रहलाद पटेल, पत्नी पूजा पटेल और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिसकर्मियों ने सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है