गुठनी: बीडीओ की अध्यक्षता में गुठनी प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रभात फेरी निकालकर शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया जागरूक
Guthani, Siwan | Apr 5, 2024 लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता के आदेश पर बीडीओ सजंय कुमार की अध्यक्षता में गुठनी प्रखंड के कर्मी व आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं द्वारा प्रखंड के गुठनी, तेनुआ समेत अन्य गांवों में प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी के माध्यम से प्रखंड कर्मियों के द्वारा मतदाताओं को मतदान के संबंध में जागरूक किया गया।