कुरडेग: कुटमाकच्छार के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में नेत्र उत्सव का आयोजन, महाप्रसाद का वितरण
Kurdeg, Simdega | Jul 15, 2026 कुरडेग प्रखंड के कुटमाकच्छार स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को 3 बजे पारंपरिक नेत्र उत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।