जबलपुर: मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई हो, एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
जबलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वे मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करें।