मुज़फ्फरनगर: CM जनसभा में सुरक्षा पर सवाल, ड्यूटी पर नशे में धुत अर्धनग्न दरोगा मिला, बोला- मैं कहां खड़ा हूं
मुजफ्फरनगर में सीएम जनसभा से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था में तहसील सदर परिसर में पड़ा मिला। वीडियो में वह बार-बार पूछता दिखा—“मैं कहां खड़ा हूं?”, जिस पर पुलिसकर्मी बोले—“खड़े नहीं, पड़े हो।” मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, मामले में जांच जारी है।