कोरबा: जिले के टीपी नगर नए बस स्टैंड में क्षमता से अधिक बसों का संचालन अब व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। बसों की अव्यवस्थित पार्किंग, स्पेयर वाहनों की मौजूदगी और अतिक्रमण के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं आय दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
Korba, Korba | Aug 6, 2026