सैदपुर: मलौरा में पति से मुंबई ले जाने की जिद कर रही पत्नी ने मना करने पर गुस्से में आकर खाया विषाक्त, मौत के बाद मचा कोहराम
सादात थाना क्षेत्र के मलौरा गाँव में प्रेम विवाह करने वाली एक विवाहिता द्वारा विषाक्त रसायन गटक लिए जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं मृतका के परिजनों में भीषण कोहराम मच गया। बाद में सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।