टोंक: मौसम ने बदली करवट, बादल और हवाओं से मिली गर्मी-उमस से राहत
Tonk, Tonk | Jun 28, 2026 टोंक जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने-हल्के बादलों की आवाजाही और हवाओं के कारण धूप का असर कम रहा, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली। बादलों की लुकाछिपी से मौसम सुहावना बना रहा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।