ग्वालियर गिर्द: शमशान पर कब्जे के आरोप में ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव रखकर किया चक्का जाम
ग्वालियर के ग्राम कोठी में मंगलवार दोपहर 1 बजे शमशान भूमि पर कब्जे के आरोप को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग की बॉडी को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों के कब्जे के कारण गांव में अंतिम संस्कार तक के लिए जगह नहीं बची है।