दरभा: बस्तर प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने आदिवासी समाज रखेगा अपना विजन
Darbha, Bastar | May 10, 2026 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 19 मई को प्रस्तावित जगदलपुर दौरे को लेकर बस्तर संभाग में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री से मुलाकात कर नक्सल मुक्त बस्तर के संतुलित और समावेशी विकास का विजन प्रस्तुत करेगा।,